Rajasthan News : तेज रफ्तार का कहर, तीन वाहनों के परखच्चे उड़ गए.. महिला सहित 2 की घटना स्थल पर ही मौत ।
चूरू में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, NH-52 पर ऊंटवालियां चौराहे के पास कार व बाइक की भिड़ंत के बाद पलटी खाते हुए कार सड़क किनारे खड़ी कार से भिड़ गई। हादसे में सरकारी बाबू समेत दो की मौत हो गई और 9 घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी कार सवार सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार तीन लोग सीकर से धार्मिक स्थल जा रहे थे। ऊंटवालियां चौराहे के पास से गुजरती एक कार की पहले बाइक से भिडंत हुई। बाद में अनियंत्रित हुई कार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में सभी घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया। वहीं मृतकों के शवों को अस्पताल की मॉर्चुरी में हादसे में बाइक सवार घंटेल पीईईओ क्षेत्र में कार्यरत एंव बिसाऊ निवासी बरकत अली शेख (55) की मौत हो गई। वहीं सीकर के रामनगर निवासी महिला रेशम कंवर (75) की मौत हो गई ।