रतलाम: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज को बेहतर उपचार के लिए एक पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह का एक संस्कार विकसित करना होगा, जिससे मरीजों को न केवल उत्तम उपचार मिले, बल्कि चिकित्सकों का भी अच्छा व्यवहार हो। उनका मानना है कि रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम प्रदेश में उत्कृष्ट उपचार के लिए प्रसिद्ध होना चाहिए।
यह बात मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, समाजसेवी गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, हेमंत राहोरी, डीन डॉ. अनीता मूथा और मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

चैनल पर देखने k लिए ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मंत्री चेतन्य काश्यप ने बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रशासन और चिकित्सकों से अपील की कि वे मरीजों के प्रति सहानुभूति और अच्छे व्यवहार का आदान-प्रदान करें, ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर अनुभव मिल सके। इस दिशा में कई पहल की योजना बनाई गई है, ताकि मेडिकल कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर और उपचार सेवाएं और भी बेहतर हो सकें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज के अलावा उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे, जिससे रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रदेशभर में एक आदर्श के रूप में स्थापित हो सके।

त्रिमूर्ति नगर रतलाम साक्षी पेट्रोल पंप के पास सर्व सुविधा युक्त मकान किराए के लिए संपर्क करें, मो,

7770835212 ????

 

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

error: Content is protected !!