Vivo ने 50MP कैमरे, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया सस्ता Vivo Y17s स्मार्टफोन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

vivo y17s price, vivo y17s specifications, vivo y17s,vivo y17s features, वीवो वाई17एस के स्पेसिफिकेश- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने में इस स्मार्टफोन में 19 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपने अपने यूजर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो की तरफ से Vivo Y17s को पेश किया गया है। वीवो की Y सीरीज का यह स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आपको वीवो या यह स्मार्टफोन बेहद पसंद आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें मीडिया टेक का पॉवरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। 

वीवो ने  Vivo Y17S को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। अगर आप 15 हजार रुपये से कम में कोई ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो आपको अच्छी डिजाइन के साथ अच्छे फीचर्स उपलब्ध कराए तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। बता दें कि वीवो ने फिलहाल अभी इसे सिर्फ सिंगापुर में लॉन्च किया है लेकिन भारतीय मार्केट में यूजर्स को देखते हुए कंपनी जल्द ही इसे यहां भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसे सिंगापुर में 199 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 12000 रुपये में लॉन्च किया है। इसे ग्लिटर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में पेश किया गया है। 

Vivo Y17S के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Vivo Y17S में वीवो ने 6.56 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। 
  2. डिस्प्ले में IPS LCD पैनल दिया गया है जिसमें 60Hz का रिफ्रेशरेट दिया गया है।
  3. यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। 
  4. इसमें यूजर्स को 6GB की LPDDR4x रैम दी गई है इसके साथ ही इसमें 128GB की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। 
  5. अगर Vivo Y17S के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह आउट ऑफ  द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। 
  6. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  7. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 15 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 
  8. कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 19 घंटे से ज्यादा का बैकअप मिलेगा। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather