खाद्य सुरक्षा विभाग जावरा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मावा, सोनपापड़ी, सेव एवं देसी घी के नमूने जांच के लिए भेजे*

रतलाम 24 अक्टूबर 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बघेल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सीतामऊ रोड, रोला स्थित पाटीदार मावा भंडार से प्रोपराइटर श्री पंकेश पाटीदार के प्रतिष्ठान से मावा का एक नमूना लिया गया। इसी प्रकार शुभम मावा भट्टी, गोंदी धर्मसी से प्रोपराइटर श्री बंसीलाल पिता रामेश्वर पाटीदार के प्रतिष्ठान से मावा के दो नमूने जांच हेतु लिए गए।

श्री राम किराना, महू-नीमच रोड, ढोढर से प्रोपराइटर श्री राजकुमार पोरवाल पिता शैतनमल पोरवाल के प्रतिष्ठान से कृष्णा सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। गणेश रेस्टोरेंट, महू-नीमच रोड, ढोढर से प्रोपराइटर श्री महेश राठौर पिता बद्रीलाल राठौर के प्रतिष्ठान से विक्रय हेतु संग्रहित सेव का नमूना जांच के लिए लिया गया। फर्म के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत धारा 32 का सुधार सूचना पत्र भी जारी किया गया।🙏🙏👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

इसी क्रम में सांखला ब्रदर्स, 56 चौपाटी जावरा से प्रभारी श्री कमलेश सांखला के प्रतिष्ठान से सुरुचि देसी घी का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जांच हेतु लिया गया।

 

सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

लिए गए सभी 6 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप मे शामिल हो कर देखिए रोज ताजा ख़बर 👇👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather