मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश में अफरा-तफरी, पुलिसकर्मी गिरा, दो झुलसे

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश में अफरा-तफरी, पुलिसकर्मी गिरा, दो झुलसे

 

अशोकनगर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज कथित फर्जी FIR के विरोध में पिपलौदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन करने की कोशिश की गई, लेकिन घटनास्थल पर तैनात पुलिस बल ने इसे रोकने का प्रयास किया।

पुतला छीनते समय एक पुलिसकर्मी असंतुलित होकर गिर पड़ा। इसी बीच पुतले में आग लगने से नगर सैनिक मोहम्मद शहीद के बाल झुलस गए, जबकि तहसीलदार के के प्रशासनिक सहयोगी की शर्ट जल गई। जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा का कुर्ता भी जलने से नुकसान हुआ।

नारद न्यूज़ 24 टीवी युटुब चैनल पर देखने के लिए 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मौके पर फायर ब्रिगेड ने त्वरित पहुंच कर पानी की बौछार से आग बुझाई और बड़ी घटना को टाल दिया।

 

तहसीलदार देवेंद्र धनगर ने घटना को सामान्य बताया और कहा कि एक जलता कागज नगर सैनिक पर गिरा था, जिससे हल्का नुकसान हुआ।

एसडीओपी संदीप मालवीय ने पुष्टि की कि सुरक्षा गार्ड के कुछ बाल जले हैं और प्रेम मर्सकोले की शर्ट आंशिक रूप से जली है।

इससे पहले कांग्रेसियों ने पिपलौदा तहसील कार्यालय पहुंचकर डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा और FIR वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद ही अचानक एक कार से पुतला निकालकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

 

 

जीतू पटवारी पर FIR के विरोध में पिपलौदा में कांग्रेस का प्रदर्शन

 

सीएम डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने की कोशिश, पुलिस ने रोका

 

पुलिसकर्मी गिरा, नगर सैनिक और सूचना प्रभारी आंशिक रूप से झुलसे

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने बुलाई।

 

कांग्रेस ने FIR को बताया झूठा, डीजीपी के

नाम ज्ञापन सौंपा ।

साईं के खिलाफ टिप्पणी पर शिवसेना का विरोध 👇👇

https://youtu.be/mj7H0rsFA5M?si=vt0TtElqZDowBaAf

 

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!