रतलाम सिविल सर्जन के साथ मारपीट1 मामला एस पी के संज्ञान मे प्रकरण दर्ज ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की; जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों पर भी आरोप,निजी अस्पताल जीवांश पर भी गिरी करवाई की गाज।

की

नारद न्यूज़ 24 November 22, 2024पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ एमएस सागर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने,डाक्टर प्रोटेक्शन एक्ट और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है

 

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एम् एस सागर के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जिला चिकित्सालय के दो चिकित्सक डॉक्टर जीवन चौहान और रवि दिवेकर के खिलाफ भी शिकायत की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Oplus_0

नारद न्यूज़ प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:00 बजे सिविल सर्जन के कक्ष में पहुंचे तीन युवको ने सिविल सर्जन डॉक्टर एमएस सागर के साथ मारपीट की। बताया जाता है कि इनमें से एक आरोपी डॉक्टर जीवन चौहान का ड्राइवर जीतू है। सिविल सर्जन के साथ मारपीट के बाद चिकित्सको ने घटना के विरोध में कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जिला चिकित्सालय में हुए इस विवाद में जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर जीवन चौहान और डॉक्टर रवि दिवेकर के विरुद्ध भी आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर जीवन चौहान और रवि देवकर के विरुद्ध की गई है। विभागीय जांच में उक्त दोनों चिकित्सकों को दोषी पाए जाने के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर सागर ने उक्त दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। जिस पर से शासन द्वारा दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध करवाई करने के निर्देश जारी किए गए। इससे आक्रोशित होकर उक्त चिकित्सकों ने चार दिन पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर सागर को बुरे अंजाम की धमकी भी दी थी। आज हुआ घटनाक्रम में डॉक्टर जीवन चौहान के ड्राइवर जीतू चौधरी का नाम शामिल होने से उक्त पूरी घटना को डॉक्टर जीवन चौहान से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ एमएस सागर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने,डाक्टर प्रोटेक्शन एक्ट और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सूत्रों के मुताबिक एफआईआर में डॉ जीवन चौहान और डॉ दिवेकर का नाम भी आरोपियों को उकसाने वालो के रूप में लिखवाया गया है।

 

जीवांश अस्पताल पर भी कार्रवाई

 

इसी घटनाक्रम के बीच 80 फीट रोड पर संचालित जीवांश अस्पताल पर भी कार्रवाई किए जाने की सूचना मिली है। जीवांश अस्पताल को सील कर दिया गया है। जीवांश अस्पताल डॉक्टर जीवन चौहान द्वारा संचालित किया जाता है। उक्त अस्पताल के विरुद्ध लंबे समय से कई शिकायत की जा रही थी। आज हुए घटनाक्रम के बाद अस्पताल पर की गई कार्रवाई को भी आज के घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather