
रतलाम। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित एमपी राइज-2025 कॉन्क्लेव के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास की नई इबारत लिखी। कॉन्क्लेव में कुल 858.57 करोड़ रुपये की लागत से 18 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिससे लगभग 3 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।




मुख्यमंत्री ने रतलाम, मंदसौर, अलीराजपुर सहित विभिन्न जिलों में औद्योगिक विकास, क्लस्टर निर्माण, और ग्रामोद्योग को गति देने के लिए कुल 1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं लॉन्च कीं।
2,419 करोड़ रुपये के ऋण वितरण, 27 उद्योगों को भूमि आवंटन, 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, और 2.96 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि ट्रांसफर कर मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में बड़ी पहल की।
मुख्यमंत्री ने वॉलमार्ट, ओएनडीसी व एनएसडीसी जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ ग्लोबल स्किलिंग मॉडल को मूर्त रूप देने के लिए महत्वपूर्ण एमओयू भी किए।
डीवी ट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
रतलाम जिले को भी विशेष सौगातें दी गईं, जिनमें 202 करोड़ के 8 विकास कार्य, 6 पंचायतों को 50-50 लाख की घोषणा, हवाई पट्टी का विस्तार, और कालिका मंदिर परिसर का महाकाल लोक की तर्ज पर विकास शामिल हैं।
कार्यक्रम को रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से वर्चुअली जोड़ा गया, जहां से मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही निवाड़ी, आगर-मालवा और रायसेन में निर्मित डीटीआईसी कार्यालयों का लोकार्पण भी किया गया।
इस भव्य आयोजन ने यह सन्देश स्पष्ट कर दिया कि मध्यप्रदेश निवेश, नवाचार और नौकरियों के नए युग की ओर तेजी से बढ़
रहा है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


