BJP की तानाशाही का पर्दाफाश ,,कांग्रेसियों ने की बड़ी निंदा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

BJP की तानाशाही का पर्दाफाश जीतू पटवारी पर फर्जी FIR, रतलाम कांग्रेस की कड़ी निंदा ।

30 जून 2025 | रतलाम

रतलाम जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी ने अशोकनगर में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी पर दर्ज की गई फर्जी FIR की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस ने इसे BJP की तानाशाही, विपक्ष को दबाने और लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश बताया है।

🔹 क्या है मामला?

10 जून 2025 को अशोकनगर के गांव मूड़रा बरवाह में दो दलित युवकों पर अमानवीय अत्याचार हुआ। उन्होंने कलेक्टर और मीडिया से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

25 जून को पीड़ितों ने श्री पटवारी से मुलाकात की, जिन्होंने प्रशासन से न्याय की माँग की।

इसके अगले ही दिन, 26 जून को BJP सरकार के दबाव में पीड़ितों ने शपथ पत्र देकर अपने बयान से पलटी मारी और पटवारी पर झूठे आरोप लगाए गए, जिससे उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। पूरी सभी खबरों को टीवी ट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424

🔹 कांग्रेस का आरोप:

BJP ने पीड़ितों को डराया-धमकाया।

पुलिस ने बिना जांच के FIR दर्ज की।

यह FIR लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को कुचलने की साजिश है।

🔹 कांग्रेस की माँग:

श्री पटवारी पर दर्ज FIR तत्काल रद्द हो।

पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो।

पीड़ितों को सुरक्षा मिले।

दबाव डालने वालों पर कार्रवाई हो।

मध्यप्रदेश की जनता BJP की इस तानाशाही को समझे और सच्चाई के साथ खड़ी हो। यह सिर्फ जीतू पटवारी की नहीं, हर न्यायप्रिय नागरिक की लड़ाई है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!