सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के केंद्रीय कार्यालय का दौरा किया।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को मुंबई में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के केंद्रीय कार्यालय का दौरा किया।

उन्होंने पिछले तीन वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों और पहलों की समीक्षा की।

 

माननीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से वंचित लोगों के भरण-पोषण के लिए जमीनी स्तर पर ग्रामीण संबंधों को मजबूत करने पर बात की।केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को केवीआईसी के अपने पहले दौरे में आयोग की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए भविष्य की रूपरेखा के अनुरूप प्रदर्शन, उपलब्धियों और बाधाओं की समीक्षा की।

 

माननीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से वंचित लोगों के भरण-पोषण के लिए जमीनी स्तर पर ग्रामीण संबंधों को मजबूत करने के लिए मंत्रालय और केवीआईसी तथा कॉयर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा की। केवीआईसी के समग्र प्रदर्शन से संतुष्ट, केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय स्तर पर चरखा कताई पर बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार सृजन पर केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से प्रयास को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जो केवीआई क्षेत्र की रीढ़ है। उन्होंने विशेष रूप से पीएमईजीपी जैसी प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की और योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त सुझाव दिए।

नारद न्यूज़ 24 में अधिक खबरों को जानने केलिए 👇👇👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि केवीआईसी ने वर्तमान में भारत में स्वरोजगार का एक मजबूत और प्रभावी आधार तैयार किया है। खादी और ग्रामोद्योग आज केवल एक उत्पाद नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के विजन का सार है।

 

उन्होंने कहा कि देश में आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करने वाला केवीआईसी करोड़ों कारीगरों के जीवन में आशा की नई रोशनी लेकर आया है।केवीआईसी की सीईओ सुश्री रूप राशि ने माननीय मंत्री को केवीआईसी की उपलब्धियों और प्रगति से अवगत कराया तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का आश्वासन दिया।

पूरी खबर देखने पढ़ने और सुनने के लिए दी गई लिंक पर टच करें ⭐👇👇

https://naradhnews24.in

बैठक में मंत्रालय, कॉयर बोर्ड और केवीआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने केवी आईसी मुंबई के केंद्रीय कार्यालय में भाग लिया।

 

 

 

 

 

 

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!