रतलाम (धामनोद), 21 जुलाई 2025 – रतलाम जिले के धामनोद ग्राम (नगर परिषद क्षेत्र) में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। नगर परिषद द्वारा पेयजल के लिए रखी गई एक भारी लौहे के स्टैंड पर रखी पानी की टंकी अचानक गिर गई, जिससे नीचे खड़ा 6 वर्षीय मासूम अर्पित पिता राजकुमार तेवाड़े उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा वार्ड क्रमांक 14 सांई मंदिर क्षेत्र में दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। बालक अर्पित वहां पानी पीने आया था, तभी जर्जर और असंतुलित टंकी का स्टैंड टूट गया और टंकी अचानक उसके ऊपर गिर गई। आस-पास मौजूद बच्चों और नागरिकों ने शोर मचाया और तत्काल प्रयास कर बालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अर्पित दम तोड़ चुका था।
ट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को सस्क्राइव करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
धामनोद चौकी पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई की गई और शव को सैलाना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भारी भरकम टंकी आबादी क्षेत्र में असुरक्षित ढंग से रखी गई थी, जिसकी कोई मेंटेनेंस या सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जवाबदेही तय करने की मांग की।
मंदिर पर चोरी 👇
https://youtu.be/9muMrlgvohc?si=HKSJk6PDjZXzqsrd
इस दुर्घटना ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही और जनता की जान के प्रति उदासीन रवैये को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


