रतलाम नगर निगम पर फूटा ग़रीबों का ग़ुस्सा, हिम्मत कोठारी ने खोला मोर्चा – अवैध वसूली पर घेरा प्रशासन।
रतलाम नगर निगम पर गरजे पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, गरीबों से वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा।

रतलाम। नगर निगम रतलाम में गरीबों से जबरन बाजार शुल्क वसूली और अवैध रसीदों के खिलाफ पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी ने गुरुवार को निगम कार्यालय में मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम द्वारा रोज़गार के लिए सड़क पर बैठने वाले गरीबों, सब्जीवालों और छोटे व्यापारियों से 100 से लेकर 2000 रुपए तक की अवैध रसीदें काटी जा रही हैं।

अनियमित तौर पर कटी रसीदें लेकर पहुंचे शहर वासी आयुक्त महोदय के पास और बताइ अपनी व्यथा की कथा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरांत अपनी मन मर्जी चला रहे हैं प्रहलाद पटेल घोषणा के समय मंच पटेल भी विराजित थे फिर भी उनके घोषणा को नज़रंदाज कर रहे महापोर पटेल।

कोठारी ने बताया कि एक महिला जो सुबह 6 बजे गांव से मंडी आती है और दिनभर में मुश्किल से 400-500 रुपये कमा पाती है, उससे भी 100 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है।
निगम अधिकारी पर लगे बदसलूकी के आरोप
हिम्मत कोठारी ने निगम के कर्मचारी सोलंकी और अन्य अधिकारियों पर अभद्रता के आरोप लगाए। इस पर प्रभारी कमिश्नर एसडीएम अनिल भाना ने स्पष्ट किया कि दोषी कर्मचारी को हटाया जाएगा।
एक घंटे तक इंतजार करते रहे कोठारी

जब कोठारी निगम पहुंचे, उस समय महापौर परिषद की बैठक चल रही थी। लेकिन ना महापौर प्रहलाद पटेल और ना ही कोई पार्षद मिलने आया। इससे नाराज कोठारी ने कहा, “जब तक कमिश्नर नहीं आएंगे, मैं निगम से नहीं जाऊंगा।”
ज्यादा खबर देखने के लिए दी गई लिंक पर सब्सक्राइब करें 👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
प्रशासन गरीबों से सहानुभूति रखे – कोठारी की अपील
कोठारी ने मांग की कि निगम को गरीबों पर अत्याचार बंद करना चाहिए और सड़क पर मेहनत से जीवनयापन करने वालों से शुल्क न लिया जाए। उन्होंने प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निर्णय लेने की अपील की।

प्रभारी कमिश्नर ने दिया आश्वासन
एसडीएम अनिल भाना ने कहा कि हिम्मत कोठारी की मांगों को परिषद के समक्ष रखा जाएगा और उचित निर्णय लिया जाएगा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


