भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी छात्र आवाज़: 20 किमी पैदल चल प्रशासन को जगाया, सड़क पर जंगल में सुनी गई एकलव्य छात्रावास की पीड़ा ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी छात्र आवाज़: 20 किमी पैदल चल प्रशासन को जगाया, सड़क पर जंगल में सुनी गई एकलव्य छात्रावास की पीड़ा ।

आईए देखते हैं नारद न्यूज़ की एक रिपोर्ट।

 

रतलाम/सैलाना।

रतलाम जिले की सैलाना तहसील स्थित एकलव्य छात्रावास के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रशासन की अनदेखी और छात्रावास में हो रही भ्रष्टाचारपूर्ण अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है। मंगलवार को खराब मौसम, बरसते पानी और खुली सड़कों के बीच इन विद्यार्थियों ने 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रतलाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचने का संकल्प लिया।

छात्रों के इस अनुशासित और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे इंसाफ की मांग लिए डटे रहे। प्रशासन की नींद तब टूटी जब स्वयं कलेक्टर श्री राजेश बाथम ग्रामीण जनसुनवाई छोड़कर बच्चों से मिलने सड़क पर पहुंच गए। डेलनपुर गांव के समीप, खुले आसमान के नीचे एक घंटे तक समस्याओं की सुनवाई हुई।

पूरी ख़बर पोर्टल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424

🚨 उठे गंभीर सवाल: आप देख रहे है नारद न्यूज़ ।

 

छात्रावास में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब।

 

बालिका छात्रावास में वितरित वस्त्र इतने पतले कि बारिश में शरीर पारदर्शी दिखे।

 

बच्चों को नियमों के तहत मिलने वाली सुविधा नहीं मिल रही।

 

भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनदेखी का खुला प्रमाण।

मौके पर संयोग से 15 साल की सरकार के वर्तमान चहीते मौजूद बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भील समाज के राजनीतिक प्रतिनिधि, वरिष्ठ समाज जन, भी दिखाई दिए।

प्रशासन ने यह आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कदम उठाए जाएंगे, मगर यह कदम अब कितने ठोस होंगे, यह आने वाला समय बताएगा।

देखते रहिए नारद न्यूज़ की अगली खबर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather