थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई कारवाई*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

*👉 08 लेन हाइवे से 07 पेटी अवैध शराब सहित ESTA कार जप्त*

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

 

*घटना का संक्षिस विवरण–* दिनांक 29.07.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की फोर्ड कंपनी की IESTA कार क्रमांक – MP-09-CG-3105 में एक व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 30-35 साल की है, IESTA कार की डिक्की में अवैध रूप से भारी मात्रा मे देशी शराब छुपाकर जावरा तरफ से बदौदा गुजरात तरफ 08 लेन पर जाने वाला है अगर तुरन्त घेराबन्दी की जावे तो सफलता मिल सकती है । मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने से टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर नाका बंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध

कलेक्टर ने राज्य सभा कुर्सी छोड़ कर पीड़ित एकलव्य छात्रावास के विद्यार्थियों पद यात्रा में पहुंचे 1 घंटे तक सुनी समस्या 👇👇👇

https://youtu.be/LiwZuZqpeHo?si=lqJ5ZwUHvynsJOx4

कार क्रमांक – MP-09-CG-3105 आती दिखाई दी जिसे घेराबन्दी कर रोका गया । जिसमें कार के अन्दर ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुए था। चालक से नाम पता पुछते गाडी के चालक ने अपना नाम बाबू पिता केशाजी गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ग्राम चैनपुरा थाना रावटी जिला रतलाम का रहने वाला बताया । कार की विधिवत तलाशी लेते कार की पीछे की डिक्की में देशी प्लेन शराब की 07 पेटियां भरी हुई मिली। उक्त शराब की कुल मात्रा 54 बल्क लीटर, कीमती 26,250/- रूपये चालक बाबू गुर्जर से उक्त शराब रखने ,परिवहन करने तथा लाने ले जाने के परमिट लायसेन्स का पुछते अपने पास कोई परमिट लाईसेंस नहीं होना बताया जो उक्त आऱोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक सिल्वर रंग की फोर्ड कंपनी की IESTA कार क्रमांक – MP-09-CG-3105 कीमती 5 लाख व उसमे भरी देशी प्लेन शराब की कुल 07 पेटी जप्त की गई, तथा आरोपी बाबू गुर्जर के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 565/2025 धारा-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 

*गिरफ्तार आरोपी -* 01. बाबू पिता केशाजी गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ग्राम चैनपुरा थाना रावटी जिला रतलाम

ज़्यादा ख़बरें सच का पर्दाफाश 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

को लाईक और सस्क्राइव जरूर करें।

 

*जप्त मश्रुकाः-* देशी प्लेन शराब की कुल 07 पेटी सीलबन्द कुल कीमती – 26500 /- रूपये

*2.* एक सिल्वर रंग की फोर्ड कंपनी की IESTA कार क्रमांक – MP-09-CG-3105 किमती 5,00,000 रूपये

*सरहानीय भूमिका-* निरीक्षक गायत्री सोनी थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, उनि रायसिंह परमार, सउनि गोरचन्द परमार, आर. 271 रविराज सिंह, आर. 189 विजयसिंह व आर. 1170 जोय बारिया व टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!