*👉आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के मुख्य मार्गों एवं मुख्य बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया*
*👉आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दिन निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण किया*
*👉व्यापारियों एवं आम जन से संवाद कर समस्याएं एवं सुझाव लिए*
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आगामी त्योहारों रक्षाबंधन, विश्व आदिवासी दिवस आदि के दृष्टिगत शहर के मुख्य मार्गो एवं प्रमुख बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विश्व आदिवासी दिवस के दिन निकलने वाले जुलूस के मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को देखकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
अधिक खबरों को टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें।👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के दिन बाजना बस स्टैंड से लक्कड़पीठा, चांदनीचौक, तोपखाना, रानीजी का मंदिर, नाहरपूरा, कॉलेज रोड, हाथीखाना, छत्रीपुल होते हुए पोलो ग्राउंड पर समाप्त होगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों के बारे में चर्चा की।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव, सूबेदार अनोखीलाल परमार आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला पटवारी ने थी रिश्वत रतलाम जज ने सुनाई 5 साल की सजा।🤦👇📈
https://youtu.be/1TvLCrKs84M?si=gvsNgZ9kPiY7yovt
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


