रतलाम पंडित दिन दयाल मेडिकल कॉलेज की रैगिंग घटना में फिर मच गई अफरा तफ़री।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम ।
रतलाम पंडित दिन दयाल मेडिकल कॉलेज की रैगिंग घटना में फिर मच गई अफरा तफ़री।
ratlam,शासकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर जूनियर स्टूडेंट के साथ सीनियर स्टूडेंट द्वारा रेंगिग करने का मामला सामने आया है। कॉलेज मे एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्रों द्वारा बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे प्रथम वर्ष के दो जूनियर स्टूडेंट की रैगिंग लेते हुए एक छात्र के सिर के बाल काट दिए गए।  मामले की घटना प्रकाश में आने पर कॉलेज प्रशासन ने पीड़ित स्टूडेंट से घटना की जानकारी लेकर उनके बयान लिए।
बात सामने आ रही है कि एमबीबीएस सेकंड ईयर के अमोलिक व आयुष्मान नामक स्टूडेंट बाइक से कॉलेज के फर्स्ट ईयर ले नर्सिंग होस्टल में पहुंचे तथा फर्स्ट ईयर मे पढ़ने वाले दो स्टूडेंट से अभद्र व्यवहार किया  व  एक स्टूडेंट के सिर के बाल काट दिए।  इसके बाद दोनों सीनियर छात्र बाइक छोड़ कर वहां से गए। घटना की सूचना मिलने पर नर्सिंग होस्टल के वार्डन डॉ देवेंद्र चौहान वहां पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर मेडिकल कालेज की डीन डॉ अनिता मुथा को जानकारी दी।
कुछ देर में डीन डॉ. अनीता मुथा, एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नितिन कराड़े समेत अन्य अधिमारी भी होस्टल पहुंचे।  औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री चौहान भी दल के साथ मेडिकल कालेज पहुंची व घटना की जानकारी ली।
पीड़ित स्टूडेंट के लिए गए बयान।

लनर्सिंग हॉस्टल के वार्डन के डॉ श्री देवेंद्र चौहान ने मीडिया को चर्चा में बताया कि कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट का अलग से होस्टल है। वहां सेकंड ईयर के स्टूडेंट अमोलिक व आयुष्मान पहुंचे थे, उन्होंने कुछ स्टूडेंट से बदतमीजी की। गार्ड ने ऐसा बताया है कि दोनों शराब के नशे में थे। सूचना मिलने हम होस्टल पहुंचे, तब तक वे दोनों स्टूडेंट बाइक छोड़कर भाग चुके थे। हमने डीन व पुलिस को सूचना दी। पीड़ित स्टूडेंट के बयान लिए गए है। जिससे कॉलेज में शराब मंगाई गई थी, उसके भी बयान लिए गए है।  मामला एंटी रेंगिग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी द्वारा ही पुलिस कार्रवाई के सम्बन्ध मे निर्णय लिया जाएगा तथा  कमेटी के निर्णय अनुसार  कार्रवाई की जाएगी।
2022 व 2024 में सीनियर स्टूडेंड न जूनियर स्टूडेंट  की ली थी रैकिंग मेडिकल कॉलेज में जुलाई 2022 तथा मार्च 2024 को
सीनियर स्टूडेंट द्वारा जूनियर स्टूडेंट के साथ रैकिंग की गई थी। वर्ष 2022 में कुछ सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को कतार में खड़ा कर उन पर थप्पड़ बरसाए थे। थप्पड़ खाने वाले छात्र सीनियर हुए तो उन्होंने 2024 में अपने जूनियर छात्रों पर थप्पड़ बरसा दिए थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather