पोस्ट किया गया: 21 अगस्त 2025 नारद न्यूज़ 24
1:23PM पीआईबी दिल्ली द्वारा
टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूली के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही फर्जी खबरों के संदर्भ में, एनएचएआई स्पष्ट करना चाहता है कि देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से कोई उपयोगकर्ता शुल्क नहीं लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के अनुसार वसूला जाता है और दोपहिया वाहनों से टोल शुल्क वसूलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
सड़क पर आया नाला फर्ज के साथ हुआ मनोरंजन पहुंचे ए एस पी 👇👇
https://youtu.be/-pL4NcoNVd8?si=PkEMZ9atZImUOJ94
नियमों के अनुसार, टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क चार या अधिक पहिया वाहनों से लिया जाता है, जिसमें कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन / हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस / बस या ट्रक / भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम) या अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (ईएमई) या मल्टी एक्सल वाहन (एमएवी) (तीन से छह एक्सल) / बड़े वाहन (सात या अधिक एक्सल) जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


