रोड पर खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर हुआ विवाद… फिर चला खंजर,पाँच आरोपी गिरफ्तार…!”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

थाना औ.क्षैत्र.जावरा पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा कर घटना करने वाले पाँच आरोपीयो को किया गिरफ्तार*

 

घटना मे प्रयुक्त बलेनो कार व ख़टकेदार चाकू जप्त*

घटना का विवरण -।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.25 को रात्रि 10 बजे करीबन उज्जैन जावरा रोड भुतेडा टोल प्लाजा के पास दरबार रेस्टोरेंट के सामने राकेश पिता हिम्मतलाल पाँचाल उम्र 35 वर्ष नि. वीरपुरा थाना बडावदा जिला रतलाम को अज्ञात कार सवार कुछ लोगो ने जान से मारने की नियत से मोटर सायकल चालक को पेट मे चाकू मारकर घायल किया था जिसे ईलाज हेतु सीएच जावरा मे भर्ती कराया था । सूचना पर सीएच जावरा मे धारा 109 बी.एन.एस. की देहाती नालसी लेख कर थाना औ. क्षैत्र जावरा पर असल अपराध क्रमांक 469/2025 धारा 109 बी.एन.एस. पंजीबध्द किया गया । प्रकरण मे घायल राकेश पाँचाल की सीएच जावरा मे ईलाज के दौरान मृत्यु होने से प्रकरण मे धारा 103(1) बीएनएस का ईजाफा किया गया ।

*पुलिस कार्यवाही का विवरण-*

श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार(भा.पु.से.) के निर्देशन मे एव श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना औ. क्षैत्र. जावरा एव अन्य थाना क्षेत्र की टीम का गठन किया गया । थाना औ.क्षेत्र जावरा एव अन्य थाना क्षेत्र की गठित टीम द्वारा मृतक के साथी चश्मदीद साक्षी द्वारा एक कार से आये कुछ लोगो द्वारा घटना करना बताया । घटनास्थल व आस पास के तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटनास्थल पर संदिग्ध ब्लू रंग की बलेनो कार क्रमांक MP09WC3966 व उसमे सवार पाँच संदिग्ध युवकों की जानकारी प्राप्त हुई। वाहन स्वामी सुनिल गुप्ता नि. इन्दौर से पूछताछ मे अपने लडके व उसके दोस्तो द्वारा घटना दिनांक 30.08.2025 को अपनी कार लेकर जाना बताया । वाहन स्वामी से बलेनो कार जप्त की गई बाद कार सवार विशाल पिता सुनिल गुप्ता व उसके दोस्त गगनदीप सिंह पिता नरेन्द्र सिंह, विनय पिता राजेश पाठक ,आदित्य पिता सुनिल कुशवाह ,राज पिता करण मण्डलोई से पूछताछ करते रोङ पर खङी कार को हटाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा वाद विवाद मे जान से मारने के लिये मोटरसायकल चालक को चाकु मारना स्वीकार किया जो आरोपीयो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ब्लु रंग की बलेनो कार एव एक खटकेदार धारदार खुन आलुदा चाकु को आरोपी राज मंडलोई से जप्त करने मे सफलता पायी है।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें तब पाएं ताज़ा अपडेट 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*गिरफ्तारशुदा आरोपी*

*1.* विशाल पिता सुनिल गुप्ता उम्र 21 साल नि. स्कीम नम्बर 74 मयंक अपार्टमेंट इन्दौर

*2.* गगनदीप सिंह पिता नरेन्द्र सिंह नेहपाल जाति सिक्ख उम्र 23 साल नि. म.न. 617/08 नन्दानगर इन्दौर

*3.* विनय पिता राजेश पाठक उम्र 22 साल नि. म.न. 130/7 नंदानगर इन्दौर थाना परदेशीपुरा इन्दौर

*4.* आदित्य पिता सुनिल कुशवाह उम्र 19 साल नि. 6/1 सोमनाथ की नई चाल नेहरु नगर इन्दौर थाना एमआईजी इन्दौर

*5.* राज पिता करण मण्डलोई जाति अहिरवार चर्मकार उम्र 21 साल नि. म.न. 09 द्वारकाधीश डेयरी के पास पाटनीपुरा इन्दौर

*जप्त मश्रुका –* एक ब्लु रंग की बलेनो कार क्रमांक MP09WC3966 व एक धारदार खटकेदार खुन आलुदा चाकू

*विशेष भूमिकाः-* थाना प्रभारी औ.क्षै. जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि. प्रतापसिंह भदौरिया , उनि. शिवेन्द्र कुमार एवं,उनि कुलदीप दैथलिया, सउनि. प्रदीपसिंह तोमर प्रआऱ. संजय आँजना, प्रआर. मुकेश पाटीदार, आर. दिपराजसिंह , आर. अभिजितसिंह, आर. रविन्द्रसिंह , आऱ बालकृष्ण, आर कमलेश डांगी, आर अर्जुन चंदेल, आर हिरालाल डांगी, आर योगेन्द्र कारपेन्टर आर जीवनसिह, आर अभय चोहान थाना जावरा शहर।

 

👇👇👇👇👇

https://youtu.be/3l3dWlJPIuU?si=XMKxeokg24cEJpHV

*सराहनीय भूमिका –* निरी अय्युब खान थाना प्रभारी बिलंपांक, निरी जितेन्द्र सिह जादोन थाना प्रभारी जावरा शहर, उनि अमित शर्मा, आर रोशन राठौर, आर अभिषेक पाठक

*सायबर टीम -* प्रआर मनमोहन शर्मा ( प्रभारी), प्रआर लक्ष्मीनारायण, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार, आर मोरसिह सीसीटीवी से प्र आर शान्तिलाल, आर देवेन्द्र डोडिया, आर समरथ डुडवे ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!