रतलाम में इलाज के बहाने धर्मांतरण का शक, पुलिस ने चार पकड़े ।
टैंकर रोड पर हंगामा – मकान से बाइबल, क्रॉस बरामद, पादरी फरार
धर्मांतरण की आशंका पर हिंदू संगठन का विरोध, पुलिस जांच जारी
ताज़ा खबर – रतलाम से बड़ी कार्रवाई
इलाज के बहाने धर्मांतरण की आशंका, हिंदू संगठन ने मचाया हंगामा, पुलिस ने चार को पकड़ा, मकान मालिक फरार

रतलाम। थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत टैंकर रोड पर शुक्रवार दोपहर एक मकान में इलाज और प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और देखा कि अंदर महिलाओं पर तंत्र–क्रिया जैसी गतिविधियां की जा रही थीं।

मकान के अंदर से क्रॉस व बाइबल बरामद हुई। घर मालिक व कथित पादरी डॉ. विक्रम मौके से फरार हो गया।
हंगामे के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने चार लोगों को पकड़कर थाने लाया।

मौके पर राजस्थान के बांसवाड़ा, रतलाम के शिवगढ़, रावटी, धराड़ क्षेत्र की जनजातीय महिलाएं भी मौजूद थीं।
अंदर भोजन की व्यवस्था भी पाई गई।
हिंदू संगठन पदाधिकारियों का आरोप – “इलाज के बहाने जनजातीय समाज को लालच देकर धर्मांतरण की साजिश रची जा रही थी।”

थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और फरार मकान मालिक की तलाश की जा रही है।
हाइलाइट्स
इलाज और प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण की आशंका
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे
घर से क्रॉस व बाइबल बरामद,
ज़्यादा हाईलाइट विस्तृत ख़बर पोर्टल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव जरूर करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
मकान मालिक डॉ. विक्रम फरार, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा
जनजातीय महिलाएं बड़ी संख्यामें मौजूद थीं
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


