सियार ने शेर की तरह किया हमला गांव में दहशत, अस्पताल पहुंचे कई घायल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शेर की तरह हमला किया जंगली सियार ने एक बालिका सहित 6 को किया जख्मी।

खूंखार सियार ने बकरियों के साथ इंसानों को शिकार बनाने का किया प्रयास।

अनगिनत बकरियों को जख्मी कर दिखाई दहशत वाली दास्तान।

 

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ी व भदवासा में सोमवार शाम एक सियार ने खेतों में काम कर रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया। उसने पहले सिखेड़ी में तीन लोगों को काट लिया तथा उसके बाद वह भदवासा पहुंचा तथा वहां भी खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला कर हाथ, पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों में काट लिया। ज़्यादा जानकारी के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इससे एक बालिका सहित छह व्यक्ति घायल हो गए। वहीं उसने तीन बकरियों पर भी हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। घटना की खबर से गावों में सनसनी फैल गई तथा घायलों के परिजन व कुछ ग्रामीण खेतों में पहुंचे तथा घायलों को नामली के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

उधर, कुछ देर बाद हमलावर सियार एक खेत में मृत मिला।

 

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच से छह बजे के बीच वे खेतों पर पशुओं को चारा देने व देखरेख करने गए थे। इस दौराम पहले एक सियार अचानक ग्राम सिखेड़ी में स्थित एक खेत पर दौड़ता हुआ आया। खेतों में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही उसने खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया तथा 45 वर्षीय लक्ष्मण जाट पिता मांगीलाल जाट, उनकी पत्नी 45 वर्षीय कंचन तथा 52 वर्षीय मंजू पति कैलाश तीनों निवासी सिखेड़ी के हाथ-पैर पर काट लिया।

इससे तीनों घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाते हुए सियार को वहां से भगा दिया। वहां से भाग कर सियार सिखेड़ी से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भदवासा में स्थित खेतों में पहुंचा और 27 वर्षीय शाहीद पिता शेर खान, 12 वषर्शीय रवीना पिता भंवरलाल व 60 वर्षीय रमेश शर्मा तीनों निवासी ग्राम भदवासा पर हमला कर उन्हें भी हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में काट लिया।👇👇

https://youtu.be/-WYM-Ab-1EM शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा सियार को जैसे-तैसे वहां से भगाया। इसी बीच उसने तीन बकरियों पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। ग्रामीण व परिजन घायलों को नामली के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डा. राजेश मंडलोई ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उधर, सियार के हमले की खबर तेजी से गांवों में फैली, तो लोग भयभीत हो गए। ग्रामीण सियार को तलाश करने निकले तो वह एक खेत में मृत मिला

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!