थाना रावटी जिला रतलाम पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का 24 घंटे में किया पर्दाफाश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम। थाना रावटी अंतर्गत ग्राम भीमपुरा में घटित महिला हत्या के प्रकरण का रतलाम पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। अंधविश्वास के चलते की गई इस जघन्य हत्या में पुलिस ने मृतिका की जेठानी एवं उसके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–* दिनांक 24.09.2025 को थाना रावटी क्षेत्र ग्राम भीमपुरा में नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया उम्र 48 वर्ष की हत्या कर दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना रावटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्राथमिक कार्यवाही कर फरियादी हरिराम पिता भूरजी गामड़ निवासी ग्राम भेतिया, रावटी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पूरी ख़बर टीवी ट्यूब चेनल पर देखने k लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*पुलिस कार्यवाही का विवरण –* घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना श्री मति नीलम बघेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल प्रभारी श्री अतुल मित्तल, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड सहित पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया। जमीनी पुलिसिंग, घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, परिजनों व संदेहियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतिका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया, एवं उसके पुत्र शंकर भूरिया एवं बापु भूरिया ने अंधविश्वास वश मृतिका को ‘डाकन’(डायन) मानकर षड्यंत्रपूर्वक उसकी हत्या की।

घटना स्थल देखने के लिए 👇👇

https://youtu.be/vzJAXvib-iA

आरोपियों ने दिनांक 24.09.2025 की रात्रि मृतिका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप से वार कर हत्या कर दी तथा शव को छत से नीचे फेंक दिया।
*हत्या का कारण–*
आरोपियों के परिवार में लगातार बीमारियों के चलते हुई मृत्यु को लेकर आरोपियों ने मृतिका को जिम्मेदार ठहराया। अंधविश्वास एवं तंत्र-मंत्र की भ्रांत धारणाओं के चलते आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।
*जब्त सामग्री–* हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े
*गिरफ्तार आरोपी–*

*1.* शंकर पिता बद्री भूरिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
*2.* बापु पिता बद्री भूरिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
*3.* धन्नाबाई पति बद्री भूरिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलाई, थाना प्रभारी रावटी, निरीक्षक अमित कोरी, पुलिस लाइन रतलाम, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया(थाना प्रभारी सरवन), उनि. एम.आई. खान, उनि. पी.एस. हटिला, उनि. निशा चौबे, सउनि. गणेश शर्मा, प्र.आर. बद्रीलाल चौधरी, प्र.आर. देवेन्द्र गामड, प्र.आर. आतीश धानक, आर. राहुल मेडा, आर. महेश मैडा, आर. अवधेश परमार, आर. राहुल चौहान, आर. निलेश कटारा, आर. सुरेन्द्र राठौर, आर. बहादुर डांगी, सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसोदिया एवं एफएसएल टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!