रतलाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की योजना बनाते दो आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आदतन अपराधियों, विशेषकर कंजर गिरोह के संदिग्ध मूवमेंट पर सतत निगरानी रखने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए गए थे।

mp नेशनल न्यूज़ 24 चैनल पर देखने के लिए टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में चोरी की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

“घटना का विवरण:-*दिनांक 26/10/2025 को थाना जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति फोर-व्हीलर (इको कार) में जावरा क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी राजू लाल कंजर ने बताया कि वह अपने साथी चंद्रपाल कंजर के साथ चोरी करने के उद्देश्य से जावरा आया था।

आरोपी ने स्वीकार किया कि लगभग 20-25 दिन पूर्व दोनों ने ग्राम कराड़िया से एक भैंस, दो पाड़ियां एवं एक बछड़ा चोरी किया था, जिन्हें देवगढ़ के जंगल में छुपाकर रखा था। उक्त पशु ₹80,000 में बेचे, जिसमें ₹35,000 राजू लाल ने अपने पास रखे और ₹45,000 चंद्रपाल को दिए। आरोपी ने बताया कि ₹40,000 की राशि उसने ग्राम राजल व खजूरी देवड़ा के बीच रोड किनारे शनि व सगस बाबूजी मंदिर के पास पड़ी ईटो में छिपा रखी है।

नारद न्यूज़24 चैनल पर देखने के लिए 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*गिरफ्तार आरोपीगण

1. राजू लाल पिता जसवंत मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोमचढ़ी, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) 2. चंद्रपाल पिता नाहर सिंह कंजर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम टोंकड़ा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

वारदातों का खुलासाः- पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार

की, जिनमें शामिल हैं

1.* ग्राम मावता से मोटरसाइकिल चोरी (5-6 माह पूर्व)

2.* ग्राम तालीदाना से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी (1.5 वर्ष पूर्व)

3. ग्राम बागिया से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी

4.* ग्राम रानीगांव से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी

5.° ग्राम भाटखेड़ा चिकलाना से मोटरसाइकिल चोरी

6.* ग्राम गोठडा रोड से मोटरसाइकिल चोरी

7.* ग्राम मायाखेड़ा से मोटरसाइकिल चोरी

8.* ग्राम आलमपुर ठिकरिया से मोटरसाइकिल चोरी

9.* ग्राम लोहारी (जावरा) से पवन चक्की के तार चोरी

10.* ग्राम इस्लामपुर से 4 बकरियां चोरी

11.” ग्राम बगला चौराहा से ट्रक से बकरे-बकरियां चोरी

12.” ग्राम छाया से ट्यूबवेल की केबल चोरी (हाल ही में)

13.* ग्राम कराड़िया से पशु चोरी

आरोपीगण आदतन अपराधी हैं जो राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इनके विरूद्ध पूर्व से जिला रतलाम, मंदसौर तथा झालावाड़ में अपराध पंजीबद्ध है।

* पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाः थाना जावरा शहर एवं थाना बरखेड़ा पुलिस टीम ने तत्परता, सतर्कता एवं सूझबूझ से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कई पुराने अपराधों का खुलासा किया है।

*. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस टीम की इस सफलता पर प्रशंसा व्यक्त की गई और पुरूस्कार

से पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!