/रतलाम पुलिस में पदस्थ एएसआई श्री लोकेंद्र सिंह बैस के दुखद निधन पर रतलाम पुलिस द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई
रतलाम, दिनांक 04 नवम्बर 2025 —
रतलाम पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई श्री लोकेंद्र सिंह बैस का गत रात्रि हृदयाघात (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से संपूर्ण रतलाम पुलिस परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।
बीती रात्रि में एएसआई श्री बैस का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल रतलाम में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार स्वयं रात्रि में सिविल हॉस्पिटल पहुँचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के दौरान ही एएसआई श्री बैस ने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलते ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। आज मेडिकल कॉलेज रतलाम परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा श्री बैस के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
श्रद्धांजलि सभा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक श्री जितेंद्रपाल सिंह जादौन सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि के पश्चात एएसआई श्री लोकेंद्र सिंह बैस के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर मंदसौर के लिए ससम्मान रवाना किया गया, जहाँ उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।
रतलाम पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


