थाना माणकचौक पुलिस की सटीक कार्यवाही, चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार मालीकुंआ चाकूबाजी कांड — मुख्य आरोपी मयुर माली गिरफ्तार, मोहित अब भी फरार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

थाना माणकचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चाकू से हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रतलाम। थाना माणकचौक पुलिस ने गाड़ी अड़ने की बात को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटना 02 नवम्बर 2025 की है, जब पानी की टंकी के पास माली कुंआ, रतलाम में प्रदीप पिता मुकेश गुर्जर (उम्र 23 वर्ष, निवासी धबई जी का वास, रतलाम) पर आरोपी मयुर पिता दयाराम माली और मोहित पिता गेंदालाल माली ने गाली-गलौज कर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए थे। घायल प्रदीप को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज रतलाम में भर्ती कराया था।

इस संबंध में थाना माणकचौक पुलिस ने अप.क्र. 555/2025 धारा 109(1), 115(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आज 04 नवम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मयुर पिता दयाराम माली (उम्र 34 वर्ष, निवासी माली धर्मशाला के पास, मालीकुंआ रतलाम) को ग्राम करमदी तालाब के पास से गिरफ्तार किया।
जबकि दूसरा आरोपी मोहित माली अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

👮‍♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक पतिराम डावरे, उनि प्रवीण वास्कले, सउनि शिवनाथसिंह राठौर, सउनि बसील गणावा, आर. 110 अशरफ खान, आर. 19 अविनाश मिश्रा, आर. 59 वीरेन्द्र बारोड़, आर. 68 चंदर मार्को, आर. 828 संदीप शर्मा, तथा सायबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व आर. तुषार सिसोदिया का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather