रतलाम में पुलिस कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाई, गंभीर बीमारी से थे परेशान ।
इंदौर से इलाज कराकर लौटे थे कोदार सिंह, डॉक्टरों ने बताया था बीमारी लास्ट स्टेज की
सुबह पत्नी ने चाय के लिए उठाने गईं तो मिला दर्दनाक मंजर।

रतलाम के डीआरपी लाइन स्थित पुलिस क्वार्टर में शुक्रवार सुबह एसपी ऑफिस में पदस्थ 50 वर्षीय कॉन्स्टेबल कोदार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और डॉक्टरों ने बीमारी को लास्ट स्टेज बताया था।
गुरुवार शाम ही वह इंदौर से इलाज कराकर लौटे थे। शुक्रवार सुबह जब पत्नी चाय देने कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने पति को पंखे से लटका हुआ पाया।
सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार कर शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


