ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम सर्किल जेल में विचाराधीन कैदी ने पी फिनाइल, मेडिकल कॉलेज रेफर

 

सफाई के दौरान बैरक में पहुंची थी फिनाइल की बोतल, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिला सर्किल जेल में बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई। नामली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपी विचाराधीन कैदी राहुल जाट (35), पिता शंकरलाल जाट ने जेल के भीतर फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बंदी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे लॉकअप खुलने के दौरान सफाई गैंग के बंदी फिनाइल, झाड़ू और सफाई का अन्य सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान फिनाइल राहुल जाट तक कैसे पहुंची और उसने किन परिस्थितियों में उसका सेवन किया, यह जांच का विषय है। ग्रुप में शामिल हो कर देखिए रोज ताजा अपडेट 👇👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?s=cl&p=a&mlu=4

पहले भी सामने आ चुका है सुरक्षा से जुड़ा मामला

 

रतलाम सर्किल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। जुलाई में चाकूबाजी के आरोपी बाबर खान पठान द्वारा जेल के भीतर मोबाइल फोन से रील बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया था। अब जेल में फिनाइल सेवन की घटना के बाद बंदियों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

जेल परिसर में सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली फिनाइल बंदी तक कैसे पहुंची? क्या सफाई सामग्री के वितरण और उपयोग के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था? इन सवालों के जवाब संबंधित जांच और जेल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

फिलहाल, राहुल जाट को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी है। घटना के कारणों, बंदी की स्वास्थ्य स्थिति और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।👌🤔🫵👎👎https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather