धर्म क्षेत्र के पास लंबे समय से टिन शेड के नीचे चल रहे पुराने जुए के अड्डे पर आज धामनोद Ratlam पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मौके से 8 जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं।
एक प्रिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद 👇
https://youtu.be/sWwzwPe9TeQ?si=g2b12U7eNF0H5iLX
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शीतल तीर्थ के पीछे खेत में बने टिन शेड पर अचानक दबिश दी।
जुआ खेलते हुए पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹9,450 नगद, ताश की गड्डी और पाँच मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
संबंधित ज्यादा खबरों के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
पुलिस ने बताया कि जुए का यह अड्डा खेत में बने टिन शेड की टापरी में काफी समय से सक्रिय था।
सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
इस कार्रवाई में धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान के साथ प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, संदीप भदौरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, फकीरचंद सोलंकी और यशवंत राठौर की अहम भूमिका रही।
आम जनता की आवाज़ निष्पक्ष नारद न्यूज़24 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं —
1️⃣ गट्टूलाल पिता रतनलाल पाटीदार निवासी गांधी चौक, धामनोद
2️⃣ कालीनाथ पिता अमरनाथ निवासी नई आबादी पंचेड़
3️⃣ छगनलाल पिता भागीरथ गोरा निवासी धामनोद
4️⃣ भेरूलाल पिता रघुनाथ चारण निवासी शेरपुर
5️⃣ लालू पिता बद्रीलाल पाटीदार निवासी धामनोद
6️⃣ महेश पिता वासुदेव राव निवासी पंचेड़ (हाल मुकाम विरियाखेड़ी, रतलाम)
7️⃣ भंवरलाल पिता वजेराम पाटीदार निवासी डेलनपुर
8️⃣ शांतिलाल पिता रणछोड़लाल धाकड़ निवासी पलदूना
धर्म क्षेत्र के पास टिन शेड में चल रहा था जुए का पुराना अड्डा! धामनोद पुलिस की रेड में 8 आरोपी गिरफ्तार, नकदी, ताश की गड्डी और 5 बाइकें जब्त। पूरी ख़बर पोर्टल पर उपलब्ध 👎👎
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


