अध्यक्ष श्री सुरेशजी कामेश्रिया (आदर्श एग्रो), निवासी ग्राम सिमलावदा, का आज आकस्मिक हार्ट अटैक से दुखद निधन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

पाटीदार समाज अध्यक्ष का अंतिम यात्रा में जनसैलाब | हजारों लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि“पाटीदार समाज का बड़ा स्तंभ मध्यप्रदेश के धार, रतलाम और झाबुआ जिलों के पाटीदार समाज के वर्तमान प्रमुख अध्यक्ष श्री सुरेशजी कामेश्रिया (आदर्श एग्रो), निवासी ग्राम सिमलावदा, का आज आकस्मिक हार्ट अटैक से दुखद निधन।
हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज, किसानों, व्यापार जगत और सामाजिक संगठनों में गहरी व्यथा व्यक्त की ।
समाज सेवा और धर्म के आस्थावान खोड़लधाम मंदिर निर्माण में कार्य में सहरानीय भूमिका के सशक्त स्तंभ थे सुरेश जी पाटीदार।
पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए संपर्क 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

श्री कामेश्रिया केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि पाटीदार समाज की एक ऐसी प्रेरक शक्ति थे जिन्होंने
✔ समाज को संगठित करने,
✔ युवाओं को अवसर देने,
✔ किसानों को नवीन तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने,
✔ तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने
में अमूल्य योगदान दिया।

आदर्श एग्रो के माध्यम से उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि के लिए प्रोत्साहित किया और अनेक ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व सरल, मिलनसार, दूरदर्शी और समाजोन्मुख था।
सशक्त विचारधारा के धनी, हर वर्ग से जुड़े नेता
वे हमेशा कहते थे — समाज की उन्नति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को सेवा के लिए समर्पित करे।
उनकी विचारधारा एकता, प्रगति और समाजहित पर आधारित थी।
समाज के बुजुर्ग उन्हें एक योग्य संगठक मानते थे, वहीं युवाओं के लिए वे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे।

क्षेत्र में शोक की कड़ी लहर
रतलाम, धार और झाबुआ जिलों के कई सामाजिक नेता, पंचायत प्रतिनिधि, किसान और व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अनेक लोगों ने कहा कि “सुरेशजी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जैसा नेतृत्व पुनः मिलना कठिन है।
परिवार को श्रद्धांजलि
एमपी नेशनल न्यूज़ 24 परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें

👇👇👇👇👇👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!