रतलाम शिक्षिका हत्याकांड: काम वाली बाई और बेटी का छल—खूंखार सागर का हाफ एनकाउंटर ,पुलिस ने खोला राज!”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Ratlam  News:
रिटायर्ड शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा – काम वाली बाई और उसकी बेटी ने रचा षडयंत्र, आरोपी सागर का हाफ एनकाउंटर
रतलाम naradhnews24

 घायल सागर ☝️
रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल (68) की गला रेतकर हत्या करने वाला खूंखार बदमाश आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया। रतलाम पुलिस ने मात्र 48 घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सागर मीणा (38), निवासी नागदा जंक्शन को रावटी क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा।

चैनल पर 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

लेकिन गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने न सिर्फ थाना प्रभारी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया बल्कि पुलिसकर्मियों से हाथापाई में भी उतर आया। बचाव में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर हाफ एनकाउंटर किया। इस दौरान टी आई भी घायल हुए।

Ti अनुराग जी थाना प्रभारी ☝️
🔴 कैसे हुआ था सनसनीखेज मर्डर?
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सागर पिछले चार दिनों से शिक्षिका के घर के आसपास घूम रहा था और मौका तलाश रहा था।
सोमवार तड़के वह पड़ोस की पेढ़ी पर चढ़कर बिजली मीटर के सहारे छत पर गया और पीछे की सीढ़ियों के पास घात लगाकर बैठ गया।

निष्पक्ष खबर 👇

https://youtube.com/watch?v=fFfEc1CZk6c&feature=shared

जैसे ही शिक्षिका वॉशरूम गईं, आरोपी ने पीछे से हमला कर उनका गला रेत दिया। बुजुर्ग शिक्षिका ने बचाव में संघर्ष भी किया, लेकिन हमलावर से पार नहीं पा सकीं।

 

🔴 बड़ी साजिश: काम वाली बाई लीला और उसकी बेटी मोना की मुख्य भूमिका
रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार, जांच के पहले दिन से ही पुलिस को काम वाली बाई लीला डामोर पर संदेह हुआ।
सख्त पूछताछ में लीला और उसकी बेटी मोना ने स्वीकार किया कि—
उनके करीबी दोस्त सागर के साथ मिलकर
उन्होंने शिक्षिका के घर में गहने व पैसों की जानकारी दी
तीनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची
इसी लालच में यह हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

आश्रम पर 👉https://youtube.com/watch?v=fFfEc1CZk6c&feature=shared

🔴 आरोपी सागर का एनकाउंटर कैसे हुआ?
रविवार देर रात पुलिस की एसआईटी को सूचना मिली कि सागर रावटी क्षेत्र में छुपा हुआ है।
टीम ने रात 12 बजे आरोपी को पकड़ लिया।
लेकिन जब उसे जीप की ओर ले जाया जा रहा था, तभी उसने—
डीडी नगर टीआई अनुराग यादव की पिस्टल छीनने की कोशिश की
गुत्थम-गुत्था शुरू कर दी
इस पर औद्योगिक क्षेत्र टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के बाएं पैर में गोली मार दी।
टीआई यादव भी चोटिल हुए।

दोनों को रात 1.30 बजे रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार जारी है।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!