रतलाम में होटल संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप — युवती गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Ratlam khabar  naradhnews

रतलाम। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम उपरवाड़ा में रहने वाले 32 वर्षीय होटल संचालक राहुल पाटीदार ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप देखिए 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

आत्महत्या से पहले वायरल हुए वीडियो में राहुल ने आरोप लगाया कि प्रेमिका निर्मला ने शादी का झांसा देकर उससे 4 से 5 लाख रुपये खर्च करवाए और उस पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाया। राहुल ने कहा, “तुमने शादी का वादा किया, पैसे लिए, मेरे साथ खेल खेला। मेरी पत्नी से तलाक दिलवाया और अब शादी से इनकार कर रही हो। मैं सुसाइड कर रहा हूं, भगवान तुम्हें माफ नहीं करेगा।”

 

दुकान में फंदे पर लटका मिला

30 नवंबर की सुबह ग्रामीणों ने राहुल की चाय की दुकान का दरवाज़ा अंदर से बंद देखा। जब जाली से झांका गया तो वह फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पिपलौदा पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाज़ा तोड़ा और राहुल को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

छह महीने बाद ही पत्नी से तलाक

परिजनों के मुताबिक राहुल की शादी दो वर्ष पहले मंदसौर की युवती से हुई थी। पत्नी को जब प्रेमिका के बारे में पता लगा तो विवाद बढ़ने लगे। आरोप है कि प्रेमिका ने राहुल पर तलाक का दबाव बनाया और धमकी दी कि वह खुदकुशी कर लेगी। इसी दबाव में राहुल ने शादी के छह महीने बाद ही तलाक ले लिया। इसके बाद भी युवती रुपये मांगती रही और अंत में शादी से इनकार कर दिया, जिससे राहुल मानसिक तनाव में आ गया।

पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार 

जेल कर रहे हैं गीता पाठ और yoga 👇

https://youtu.be/psXGBwpJqEc?si=sf4e1srQKrt7MCa4

राहुल के वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने युवती निर्मला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच

जारी है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!