प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव में

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

मौके पर ही आमजन की समस्या सुनी और निराकरण किया
स्कूल ,आंगनबाड़ी,उचित मूल्य दुकान, अस्पताल एवं निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण।

अन्य खबरों के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजा अपडेट ख़बर 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

रतलाम 12 दिसंबर/ भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत् प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु सुशासन माह अंतर्गत ‘‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ के तहत आज शुक्रवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने सिमलावदा क्लस्टर अंतर्गत चिन्हित 24 ग्राम पंचायत बदनारा, बिलपांक, चोराना, दंतोडीया, ढिकवा, नौगांवाजागीर, इटावामाताजी, झरखेड़ी, सिनोद कोटड़ी, प्रीतमनगर सालाखेड़ी अम्बोदिया, बिरमावल, धोलका, जमुनिया, मऊ, पीपलखूंटां, पिपलोदी, रत्तागढ़खेड़ा, सरवड़, सिमलावदा, सुजलाना, उमरथाना मे पहुँच कर आमजन की समस्याएं सुनी एवं समाधान योग्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया एवं जिला स्तर एवं राज्य स्तर से समाधान योग्य समस्याओं को अनुश्रुवण पंजी मे दर्ज किया गया। क्लस्टर पंचायत मुख्यालय सिमलावदा पर सभी 24 पंचायतों के नोडल अधिकारीयों की कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। कार्यक्रम मे सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर सहित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मैदानी शासकीय सेवक उपस्थित थे।

‘‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ के तहत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन प्रशासनिक अमले के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। उन्होंने ग्राम सालाखेड़ी पंचायत स्तर पर आयोजित प्रशासन गांव की ओर अभियान के दौरान आम जन से चर्चा की। ग्रामीण जनों ने बताया कि ग्राम में स्वामित्व योजना के ऑनलाइन पोर्टल में नक्शे की स्थिति अव्यवस्थित होने के कारण नामांतरण होने में समस्या हो रही है। कलेक्टर ने मामले में राजस्व अधिकारियों को राज्य स्तर से समस्या का निराकरण करवाने के निर्देश दिए । ग्राम में नाली निर्माण की प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के आधार पर काम चालू करने के निर्देश सचिव को दिए। उन्होंने कहा कि दीवारों पर निर्माण कार्य की लंबाई चौड़ाई एवं स्वीकृति आदि की तारीख चस्पा करें।

नारद न्यूज़24 चैनल 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424
खाद्यान्न पर्ची हेतु आवेदन के मामले में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण जनों को आवागमन में समस्या नहीं हो ग्राम स्तर पर ही समस्या का निराकरण किया जाए। ग्रामीण जनों द्वारा नई आबादी क्षेत्र में बिजली की समस्या स्कूल बिल्डिंग की समस्या, आंगनबाड़ी पुरानी होने की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग संपत्ति कर एवं जलकर की राशि जमा करें ताकि पंचायत अपने स्तर पर आय अर्जित करके आमजन को अधिक से अधिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही प्रदान कर सके। नल की पाइपलाइन संबंधी कार्य के विषय में उन्होंने ठेकेदार से आवश्यक समन्वय करके शीघ्र कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के पात्र हितग्राहियों को कार्ड प्रदान किए।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!