आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में सवार सभी 45 यात्रियों की जान चालक की सूझबूझ से बच गई, लेकिन यात्रियों का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह बस अजमेर शरीफ से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री नेपाल निवासी बताए जा रहे हैं। मंगलवार शाम करीब तीन बजे, जैसे ही बस थाना सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खंभा संख्या 76 किलोमीटर के पास पहुंची, तभी बस से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
बस से उठते काले धुएं के गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बस चालक चुन्नू मिश्रा पुत्र गंगा मिश्रा, निवासी ग्राम गिरगाज, थाना बीरगंज, जिला परसा (नेपाल) ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस खबर को देखने के लिए 👇 👇
https://youtu.be/JHPgP4usi8o?si=qqQRS-F9wxlO1-DM
घटना की सूचना मिलते ही कठफोरी चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग इतनी भीषण थी कि बस धूं-धूं कर जलने लगी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
🚧 आधा घंटे तक प्रभावित रहा एक्सप्रेसवे।
आपके क्षेत्र की खबरों को देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
बस में लगी आग के कारण पुलिस ने एहतियातन एक्सप्रेसवे पर यातायात रोक दिया, ताकि अन्य वाहन आग की चपेट में न आएं। आग बुझने के बाद और स्थिति सामान्य होने पर यातायात को पुनः सुचारू कराया गया।
घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि यात्रियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


