रतलाम जिले की ग्राम पंचायत मांगरोल में शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से आहत एक युवक ने नशे की हालत में पंचायत भवन में आग लगा दी। घटना में पंचायत कार्यालय की महत्वपूर्ण सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जनपद पंचायत रतलाम के सीईओ के अनुसार, ग्राम पंचायत मांगरोल के सभाकक्ष में गोपाल पिता राधेश्याम, निवासी ग्राम मांगरोल, ने नशीले पदार्थ का सेवन कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आरोपी का आरोप है कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला, जिससे वह और उसका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
🔥 कार्यालयीन सामग्री को हुआ नुकसान।
आग लगने से पंचायत भवन में रखी फाइलें, फर्नीचर व अन्य कार्यालयीन सामग्री जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया।
👨👩👧👦 गरीबी की पीड़ा बनी वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे योजनाओं से वंचित रखा गया, जिसके चलते उसका नाबालिग पुत्र भी मजदूरी (हम्माली) करने को मजबूर है। इसी मानसिक तनाव और गरीबी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
⚖️ कानूनी कार्रवाई
https://youtube.com/@mpnationalnews24
ग्राम पंचायत के सहायक सचिव की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ
बीएनएस की धारा 333, 221, 296, 326 (छ), 351 (3)
तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इस संबंध में जगदीश यादव, चौकी प्रभारी सालाखेड़ी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
🟡 एडमिनिस्ट्रेटिव हाइलाइट (विशेष बॉक्स)
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
प्रशासनिक योजनाओं में लापरवाही या पात्रता की अनदेखी से उपजा आक्रोश, गरीबी और शराब ने बिगाड़ा हालात
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


