सेवा, समर्पण और संवेदना का प्रतीक: डॉ. कृपाल सिंह राठौर को भावभीनी विदाई रतलाम।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। नारद न्यूज 24

जिला चिकित्सालय रतलाम के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाल सिंह राठौर के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में डॉ. राठौर का पुष्पहार, आतिशबाजी एवं तालियों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके द्वारा वर्षों तक किए गए निःस्वार्थ सेवा कार्य, समर्पण एवं मानवीय संवेदना को सभी ने नमन किया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसर,

डॉ. निर्मल जैन, डॉ. आर.सी. डामोर, डॉ. महेश मौर्य, डॉ. ए.पी. सिंह,

डॉ. ममता शर्मा, डॉ. अंकित जैन, डॉ. मुकेश डावर, डॉ. रजत दुबे,

डॉ. अभिषेक अरोड़ा, डॉ. नरेश चौहान, डॉ. गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला चिकित्सालय के समस्त कर्मचारी संगठनों की ओर से दुष्यंत राजपुरोहित ने संबोधन दिया।

चिकित्सा अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं स्वास्थ्य परिवार द्वारा डॉ. राठौर को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह, अभिनंदन पत्र, उपहार भेंट कर एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसर उपस्थित रहीं, वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. राठौर के दामाद एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) श्री नीति राज सिंह सिसोदिया शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारत निनामा एवं दुष्यंत राजपुरोहित ने किया।

अन्य खबरों के लिए 👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अपने आशीर्वचन में डॉ. कृपाल सिंह राठौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा भाव से किया गया कार्य ही सच्ची उपलब्धि है।

अंत में चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. भारत निनामा ने आभार प्रदर्शन किया।

डॉ. राठौर का चिकित्सा जीवन सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल रहा है, जिनके उपचार से आज भी असंख्य मरीज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!