ड्रग्स तस्करी पर रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई**चौकी ढोढर थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 200 ग्राम MDMA ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपए जप्त कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

ड्रग्स तस्करी पर रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई**चौकी ढोढर थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 200 ग्राम MDMA ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपए जप्त कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक श्री आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि श्री रघुवीर जोशी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

आज दिनांक 05.01.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स की डिलीवरी हेतु कलालिया फन्टा ढोढर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना की तस्दीक उपरांत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान आरोपी शिवलाल पिता रामलाल मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी परवलिया को पकड़ा गया। आरोपी की विधिवत तलाशी, पहचान एवं तौल की कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 200 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गई। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी शिवलाल ने बताया कि उक्त MDMA ड्रग्स उसे समद खान पठान, निवासी परवलिया द्वारा 2–3 दिन पूर्व दी गई थी तथा आज डिलीवरी के लिए मंगवाई गई थी।

दूषित पानी पर कल होगा बड़ा प्रदर्शन 👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

थाना रिंगनोद पर आरोपी शिवलाल मालवीय एवं फरार आरोपी समद खान पठान के विरुद्ध

अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

शिवलाल पिता रामलाल मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी परवलिया

*फरार आरोपी –* समद खान पठान, निवासी परवलिया *जप्त मश्रुका –* एक प्लास्टिक थैली में MDMA ड्रग्स – 200 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹ 20,00,000/-) *सराहनीय भूमिका –* इस कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—

शिक्षक संस्थान प्रारंभ 👇👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि रघुवीर जोशी, सउनि गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय

आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 974 शोभाराम शर्मा, आर. 291 कृष्णपाल सिंह, आर. 111 नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!