रतलाम | Narad News 24
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध रतलाम सराफा बाजार में एक बार फिर भरोसे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
यहां दो अलग-अलग मामलों में बंगाली कारीगर लगभग 80 लाख रुपये मूल्य का 575 ग्राम शुद्ध सोना लेकर फरार हो गए, जिससे पूरे सराफा बाजार में उथल-पुथल मच गई है।

(Highlight
रतलाम सराफा बाजार में फिर हुआ सोना लेकर फरार होने का मामला।
2 बंगाली कारीगर 2 व्यापारियों व 1 कारीगर का सोना लेकर गायब।
कुल 575 ग्राम सोना, कीमत लगभग 80 लाख रुपये।
350 ग्राम व 60 ग्राम सोने के मामले में थाने में आवेदन।
165 ग्राम सोने के मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं।
आरोपी कारीगर परिवार सहित मकान खाली कर फरार।
रतलाम में 3 हजार से अधिक बंगाली कारीगर सक्रिय।
पुलिस जांच में जुटी, दस्तावेज सत्यापन की मांग तेज

*घटना का विवरण
सराफा व्यापारी दिनेश जोशी ने बताया कि उनके यहां पिछले 10 वर्षों से कार्यरत बंगाली कारीगर संदीप सिंह दास को अलग-अलग समय पर 350 ग्राम शुद्ध सोना आभूषण निर्माण के लिए दिया गया था।
ताज़ा ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
गुरुवार सुबह जब कारीगर को काम के लिए कॉल किया गया, तो उसका मोबाइल बंद मिला।
जांच में सामने आया कि धनजी भाई के नोहरे स्थित दुकान पर ताला लगा हुआ था और वेद व्यास कॉलोनी स्थित किराए का मकान भी खाली मिला।
👎👎👎👇👎🔍🔍
https://youtube.com/@mpnationalnews24
कारीगर के रिश्तेदारों बहन ओर जीजा से पूछताछ करने पर और एसोसिएशन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसी कारीगर ने एक अन्य कारीगर विश्वजीत का भी 60 ग्राम सोना लेकर फरार होना स्वीकार किया गया है, जिस पर अलग से आवेदन दिया गया।
🔎 दूसरा मामला भी सामने आया

इसी तरह एक अन्य सराफा व्यापारी से जुड़ा बंगाली कारीगर भी 165 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है।
हालांकि, इस मामले में अभी तक संबंधित व्यापारी थाने नहीं पहुंचा है। कारण रहा कि जैसे तैसे व्यापारी को उसका सोना बातचित के आधार पर सोना मिल जाता है तो पुलिस कार्यवाही ओर कार्ड कचहरी वकील बाबू की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
बताया जा रहा है कि नारद न्यूज़ खबर प्रसारित होने तक फरियादी और पुलिस प्रशासन को पुख्ता और पर्याप्त जानकारी भगोड़े के खिलाफ़ नहीं मिल पाई है।
सच्चा सोना मिलेगा रतलाम महायज्ञ में जानने के लिए 👇 👇
पुलिस का बयान
“कारीगर संदीप सिंह दास के खिलाफ 350 ग्राम और 60 ग्राम सोना लेकर भागने के आवेदन मिले हैं।
एक अन्य कारीगर द्वारा 165 ग्राम सोना ले जाने की सूचना भी है, लेकिन शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
मामले जांच में लिए गए हैं।”
— पी.आर. डावरे, टीआई, माणकचौक थाना
बाजार में बढ़ती चिंता
रतलाम में वर्तमान में 3 हजार से अधिक बंगाली कारीगर ज्वैलरी निर्माण से जुड़े हैं।
व्यापारियों का कहना है कि नए कारीगरों की जानकारी पुलिस और कारीगर एसोसिएशन के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


