24 घंटे में दूसरी बार निगम कमिश्नर का घेराव, मंत्री पर टिप्पणी से भड़का विवाद Ratlam News

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

24 घंटे में दूसरी बार निगम कमिश्नर का घेराव

मंत्री के खिलाफ टिप्पणी से भड़के पूर्व भाजपा पार्षद व रहवासी, आयुक्त कार छोड़ पैदल निकले

रतलाम | कुछ घंटा पहले | नारद न्यूज़24

रतलाम में नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना के खिलाफ पिछले 24 घंटे में दूसरी बार जनआक्रोश देखने को मिला। मंगलवार दोपहर वार्ड क्रमांक 26 के थावरिया बाजार क्षेत्र में रहवासियों और जनप्रतिनिधियों ने निगम कमिश्नर का घेराव कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि आयुक्त को अपना शासकीय वाहन छोड़कर पैदल ही मौके से निकलना पड़ा।

सड़क, पानी और नलकूप बना आक्रोश की वजह।

वैकल्पिक तस्वीर डेमो 👇👇 पॉइंट्स

नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्र के पूर्व भाजपा पार्षद व पूर्व एमआईसी सदस्य मंगल लोढ़ा, वर्तमान पार्षद पति रामचंद्र डोई और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौके पर पहुंच गए।

रहवासियों ने कमिश्नर के सामने गंभीर समस्याएं रखीं—

समय पर नलों में पानी नहीं आना

गंदे व दूषित पानी की आपूर्ति

जर्जर और बदहाल सड़क

शासकीय नलकूपों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से पेयजल संकट

लोगों का आरोप था कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी केवल निरीक्षण कर चले जाते हैं, समाधान नहीं होता।

मंत्री पर टिप्पणी से भड़का विवाद

रहवासियों ने बताया कि सड़क और पानी की समस्या को लेकर उन्होंने मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप को भी अवगत कराया है। इसी दौरान निगम कमिश्नर की टिप्पणी—

ज्यादा खबरों के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇 3

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

“मंत्री को इसी गली में क्यों रुचि है, पूरे शहर में समस्याएं हैं”

इस बयान से भाजपा के पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा और अन्य जनप्रतिनिधि भड़क गए। उन्होंने कमिश्नर से कहा कि मंत्री के लिए इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है। इसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया।

🚨 घेराव, जाम और पैदल निकलने की नौबत

विवाद बढ़ने पर कमिश्नर वहां से जाने लगे, लेकिन रहवासियों ने उनका घेराव कर लिया। महलवाड़ा से थावरिया बाजार जाने वाली सड़क पर सूरजपौर के पास कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

हंगामा बढ़ता देख नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कमिश्नर को सुरक्षित बाहर निकाला।

❓ भ्रष्टाचार से जनता परेशान या विपक्ष की साजिश?

घटना के बाद शहर में चर्चा तेज है कि—

क्या नगर निगम में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार से जनता का गुस्सा फूट रहा है?

या फिर यह पूरा मामला विपक्ष द्वारा किया जा रहा राजनीतिक दबाव है?👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

फिलहाल, 24 घंटे में दूसरी बार हुए घेराव ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक संवाद पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!