जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त
10 लाख की ब्रेजा कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर
40 किलो डोडाचूरा व 10 लाख की ब्रेजा कार जब्त, आरोपी फरार।

जावरा | नारद न्यूज़24
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय व तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
खबर टीवी यूट्यूब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06 फरवरी 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।
बैरिगेट्स तोड़कर भागी संदिग्ध कार
वाहन चेकिंग के दौरान मंदसौर की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की बिना नंबर की ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने बैरिगेट्स को टक्कर मारते हुए वाहन को जावरा की ओर भगा लिया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी भीमाखेड़ी चौराहे से अजमेरी गेट होते हुए बोहरा बाखल के नाना साहब मोहल्ले की संकरी गली में कार खड़ी कर लॉक कर फरार हो गया।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
कार से मिला 40 किलो डोडाचूरा
संदेहास्पद वाहन को क्रेन की सहायता से टो कर जोयो तिराहा स्थित प्रेसिडेंट होटल के सामने लाया गया। वैधानिक प्रक्रिया एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर कार की डिक्की से दो काले प्लास्टिक के बोरो में भरा 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही डोडाचूरा एवं वाहन को विधिवत जब्त कर अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी चालक एवं तस्करी नेटवर्क को लेकर पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है।

जप्त मशरूका विवरण
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा – 40 किलोग्राम
(कीमत लगभग ₹80,000)
सफेद रंग की ब्रेजा कार (बिना नंबर) –
(कीमत लगभग ₹10,00,000)
कुल जप्त मशरूका कीमत – ₹10,80,000
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान,
उनि प्रतापसिंह भदोरिया,
सउनि गलसिंह भवेल,
प्र.आर. 144 योगेश सैनी,
आर. 129 अभिजीतसिंह,
आर. 114 सतपालसिंह,
आर. 992 अर्जुन चंदेल,
आर. 527 कमलेश
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


