सैलाना में स्वागत द्वार गिरा | 3 मजदूर घायल | ठेकेदार की लापरवाही? नगर परिषद जांच के घेरे में Ratlam News

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सैलाना में स्वागत द्वार की सेंटींग गिरी, तीन मजदूर गंभीर घायलगु णवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसा? प्रशासन ने दिए जांच के आदेश।

रतलाम जिले के सैलाना नगर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब नगर परिषद द्वारा बनवाए जा रहे स्वागत द्वार की सेंटींग अचानक भरभराकर गिर गई। घटना कन्या शाला के पास कालिका माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई, जहां निर्माण कार्य चल रहा था।

दोपहर करीब 3:30 बजे 10 से 12 मजदूर सीमेंट-कांक्रीट से बीम भरने का काम कर रहे थे। बीम का कुछ हिस्सा भर भी दिया गया था, तभी अचानक निर्माणाधीन ढांचा गिर पड़ा। हादसे में मांगीलाल निनामा (ग्राम बद्दापुरा खुर्द), प्रकाश बंजारा (जावरा) और गोवर्धन निनामा (ग्राम बद्दापुरा खुर्द) घायल हो गए।

घायलों को तुरंत सैलाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर कर दिया गया।

🔎 सवालों के घेरे में ठेकेदार और नगर परिषद

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तरुण जैन, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा और नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि घायल मजदूरों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

⚠️ बड़ा सवाल — जिम्मेदार कौन?नगर परिषद के इस निर्माण कार्य में क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे?क्या घटिया सामग्री या जल्दबाजी इस हादसे की वजह बनी?

https://youtube.com/@mpnationalnews24

 

आम जनता के मन में सवाल है कि आखिर बार-बार निर्माण कार्यों में लापरवाही क्यों सामने आती है और हादसों के बाद ही प्रशासन क्यों जागता है?

 

अब देखना होगा कि जांच केवल कागजों तक सीमित रहती है या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है।

👎👎👎👎👎🌶️🔍🔍

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!