नामली में लहसुन व्यापारी शिवम राठौड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में पांच पर केस दर्ज

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नामली (जिला रतलाम)। नामली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ब्रिज के पास एक लहसुन व्यापारी का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ निवासी सेमलिया रोड, नामली के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही रतलाम जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

गुरुवार सुबह घर से निकले थे शिवम परिजनों के अनुसार शिवम गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग उन्हें बुलाने आए थे। देर रात करीब 10 बजे के बाद भी कुछ लोग घर पहुंचे और शिवम के बारे में पूछताछ की। इसके बाद से ही वे घर नहीं लौटे थे।https://www.youtube.com/@naradhnews2424 हत्या की आशंका, थाने के सामने प्रदर्शन

शव मिलने की खबर से परिजन आक्रोशित हो गए। हत्या की आशंका जताते हुए उन्होंने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों ने भी परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

टीवी युटुब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇 https://youtube.com/@mpnationalnews24  पांच संदिग्धों पर मामला दर्ज

परिजनों की शंका के आधार पर पुलिस ने चंदन पिता महेश शर्मा (रतलाम), अभिजीत पिता तेजकरण अग्रवाल (नामली), पराग शर्मा पिता महेश शर्मा (रतलाम), महेश शर्मा (रतलाम) और अनुराग पिता तेजकरण अग्रवाल (नामली) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!