यूजीसी कानून के समर्थन और सुप्रीम कोर्ट के स्टे आदेश के विरोध में SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया गया।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में आज यूजीसी कानून के समर्थन और सुप्रीम कोर्ट के स्टे आदेश के विरोध में SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रतलाम के अंबेडकर सर्किल, कोट चौराहा स्थित B. R. Ambedkar की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद यूजीसी कानून पर परिचर्चा आयोजित की गई।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि संसद द्वारा 13 जनवरी 2026 को पारित यूजीसी कानून को 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे आदेश से रोका गया है, जिसका वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं। पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब पर देखने के लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

रैली के रूप में प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांगजन एवं महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में अब भी जातीय भेदभाव की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने Rohith Vemula, Payal Tadvi और Indra Meghwal जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों ने सख्त कानून की आवश्यकता को उजागर किया है।
मोर्चा के अनुसार, लंबे संघर्ष के बाद यह कानून अस्तित्व में आया है, जिसमें ओबीसी वर्ग को भी शामिल किया गया है, और इसे पूरे देश के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल संस्थानों तथा अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए।👇👇https://youtube.com/@mpnationalnews24

इस प्रदर्शन में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, प्रदेश संयोजक दिनेश माल, महेश मालवीय, विशाल कंडारे, ध्यानवीर डामोर सहित बड़ी संख्या में छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!