सारंगी। पेटलावद तहसील जिला झाबुआ मध्यप्रदेश
जहां एक ओर शादी की खुशियों से घर आंगन गूंज रहा था, वहीं कुछ ही पलों में वही खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल गईं। सारंगी में जामली वाले के नाम से परिचित आनंदीलाल पाटीदार के पुत्र गोलू के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

रिसेप्शन समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ चल रहा था। मेहमानों का आगमन हो चुका था, भोजन का दौर भी प्रारंभ हो गया था। परिवारजन और रिश्तेदार खुशी-खुशी विवाह की रस्मों में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान परंपरागत मामेरा रस्म का समय आया। मामेरे पक्ष के लोग दुल्हे को बधाने के लिए खड़े थे।

उसी समय दुल्हे की माता श्रीमती गायत्री पाटीदार, जो आनंदीलाल पाटीदार की धर्मपत्नी थीं, बधाई देने के लिए आगे आईं। जैसे ही उन्होंने अपने मायके पक्ष के लोगों को देखा, उन्हें अपने स्वर्गीय भाई की याद आ गई। भावनाएं उमड़ पड़ीं और वे फूट-फूटकर रोने लगीं।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर की दवा चल रही थी, लेकिन विवाह की व्यस्तताओं के चलते उन्होंने समय पर दवाई नहीं ली थी। अत्यधिक भावुक हो जाने और लगातार रोने से अचानक उनका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो गया और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

परिजन तत्काल उन्हें संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। थोड़ी ही देर में जहां ढोल-नगाड़ों और बधाइयों की आवाज गूंज रही थी, वहां चीख-पुकार और सन्नाटा छा गया।
जिस मामेरे में मायके वाले अपनी लाडली बेटी को ओढ़ाने और आशीर्वाद देने आए थे, उन्हें क्या पता था कि कुछ ही पलों बाद उसी बेटी को अर्थी पर सुलाना पड़ेगा।

इस हृदयविदारक घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। रिश्तेदारों और गांव में शोक की लहर फैल गई है। शादी का उत्सव पलभर में मातम में बदल गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। नारद न्यूज़24 मध्यप्रदेश
अन्य खबरों को देखने के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


