लापरवाही बर्दाश्त नहीं! रतलाम में 24 आंगनवाड़ी केंद्रों पर छापा, 8 सुपरवायजर का वेतन जब्त”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Madhya Pradesh के Ratlam जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 आंगनवाड़ी केंद्रों का एक साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
टीका लगाने के बाद बालक की मौत 👇 👇

https://youtu.be/P-gRwZ7OhHw?si=xAn9C4QbeNzwJ7cK

जांच में पाया गया कि अधिकांश केंद्रों पर न तो निर्धारित पोषण मेनू चस्पा किया गया था, और न ही परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था दिखाई दी। बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं होने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराज़गी जताई।

 

अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने 8 महिला सुपरवायजर पर कार्रवाई करते हुए उनका एक दिवस का वेतन राजसात (जब्त) कर लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरंतर मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

रतलाम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार का निर्धारित मेनू चस्पा नहीं पाया गया और साफ सफाई का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया एवं अन्य सेवाओ मे पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित 8 सुपरवायजर का एक दिवस का वेतन राजसात किया गया है।
इन पर हुई कार्रवाई
बाल चिकित्सालय रतलाम की पर्यवेक्षक हेमलता वासेन, हेलीवाडा भगोरा बाजना की पर्यवेक्षक स्मिता मिश्रा, शिवाजी नगर रतलाम ग्रामीण की ज्योति सेन, मलवासा 2 की मंजू वर्मा, अर्जुन नगर रतलाम की हेमलता वासेन, अजंता टॉकीज रतलाम की सुशीला व्यास, जवाहर नगर रतलाम की उषा लिंबोदिया, श्यामपुरा शा. प्रा. वि परिसर सैलाना की अमिता राठौर का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया है।👇👇

https://youtu.be/45ArW6gERtY?si=XiZ_avyVxBZ6Q_oc

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, मेनू बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए तथा स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें आप देख सकते रोज ताज़ा ख़बर 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!