शहर में ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अमानक (फटाकेदार) साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री आनंद स्वरूप सोनी के निर्देशानुसार शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ज़मीनी विवाद में संघर्ष 7 भर्ती 👇👇
https://youtu.be/7v2qOKTtpRM?si=-cY47h3E5IbVVc-8

इस दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार अनोखीलाल परमार एवं यातायात थाना टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 06 दोपहिया वाहनों में अमानक फटाकेदार साइलेंसर पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए साइलेंसर जप्त किए गए।
रतलाम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


