ट्रैक्टर में इस्तेमाल हो रहा था चोरी का तेल, एमपीईबी लाइन हेल्पर भी निकला शामिल
रतलाम |

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए रतलाम पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बरखेड़ा कला पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शामिल हो 👇 👇 ताजा खबरों की रोज की स्टिक रिपोर्ट,,
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?mode=gi_t
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को फरियादी बापू सिंह गुर्जर निवासी ग्राम निपानिया लाल ने हिम्मतखेड़ी स्थित शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना बरखेड़ा कला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोमचड़ी निवासी दशरथ सिंह अपने ट्रैक्टर में ट्रांसफार्मर का तेल उपयोग कर रहा है। संदेह के आधार पर पूछताछ में उसने एमपीईबी के लाइन हेल्पर पीरूलाल सूर्यवंशी एवं प्रभुलाल सूर्यवंशी की संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी के तेल से चल रहे ट्रैक्टर को भी जब्त किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
टीवी यूट्यूब चैनल पर 2 k लिए 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
गिरफ्तार आरोपी
दशरथ सिंह राजपूत (50 वर्ष) – सोमचड़ी
प्रभुलाल सूर्यवंशी (36 वर्ष) – देवगढ़
पीरूलाल सूर्यवंशी (35 वर्ष) – देवगढ़
सराहनीय टीम
निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश का बढ़ता न्यूज नेटवर्क 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


