राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिनांक 09/05/2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 09/05/2026 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

नेशनल लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में गठित 39 खण्डपीठों में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 1746 प्रकरणों मे से 1315 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 1500 के लगभग व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा कुल 26426201/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया। उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रयास कर मोटर दुर्घटना दावा के 13 प्रकरणों का निराकरण कर 4482500/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया। उपभोक्ता फोरम के 08 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 4,84,215/- का अवार्ड पारित किया गया।

नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों में बैंकों/फायनेंस कंपनी एवं बी.एस.एन.एल. नगर निगम आदि के 13620 प्रकरणों में से कुल 787 प्रकरणों का निराकरण कर 8839663/- रूपये की राशि जमा करवाई गई। जिसमें 800 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।

आज दिनांक को आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब श्री रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश- श्री निर्मल मण्डोरिया, श्रीमती बरखा दिनकर, श्री संजीव कटारे, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री राकेश कुमार शर्मा, श्री राजेश नामदेव, सी.जे.एम. श्रीमती सपना भारती कतरोलिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री अतुल यादव, श्री नीरज पवैया, सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं जिला रजिस्ट्रार-श्री अनुपम तिवारी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड/एसीजेएम श्रीमती सपना शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड- सुश्री सपना कनोड़िया, श्री जितेन्द्र रावत, श्री मनीष छापरिया, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड-श्रीमती रविना चौधरी, श्री बृजेश कुमार राजपूत, श्री विवेक माल, श्री अरूणसिंह ठाकुर, श्रीमती आकांक्षा, श्री प्रवेश काबरा, श्री मंगल परमार, सुश्री वैशाली चौहान, सुश्री रूपाली बिरला, सुश्री प्रीति राठौर सहित समस्त न्यायाधीश उपस्थित रहे।

आज की ताज़ा खबर 👇👇

https://youtu.be/qECZLQNBrtE

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर ए0डी0आर0 भवन में सजावट कर रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर श्री नीरज पवैया- सचिव/न्यायाधीश- सुश्री पूनम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रतलाम- श्री राकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुनील जैन, सचिव श्री चेतन केलवा, श्रीमती आशा शाक्यवार-लोक अभियोजन अधिकारी, एल.डी.एम श्री एम.एल. मीणा, रतलाम एवं समस्त बैंक मैनेजर एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी, नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारी, पक्षकारगण, न्यायालयीन अधिकारी/कर्मचारीगण, पत्रकारगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, बी.एस.एन.एल. विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, श्री अभय शर्मा, चीफ, अनिल शर्मा, डिप्टी चीफ एवं समस्त खण्डपीठों के अधिवक्ता सदस्यगण, पैरालीगल वालेंटियर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण के द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, रतलाम श्री रामजी गुप्ता द्वारा पति-पत्नी को सकुशल घर भेजा

सफल कहानी

पति ‘एक्स‘ द्वारा पत्नी ‘वाय‘ के विरूद्ध दाम्पत्य संबंधों की पुनर्स्थापना हेतु याचिका प्रस्तुत की गई थी, जिसमें मार्च 2008 में विवाह होने के पश्चात् लगभग 17 वर्षों तक साथ निवास करने के दौरान 4 संतान पैदा हुई थीं। पति द्वारा पत्नी पर उसे व उसके परिजनों को प्रताड़ित करने और वर्ष 2025 में उसे छोड़कर अपने मायके निवास करने चली जाने के कारण दाम्पत्य संबंधों की पुनर्स्थापना हेतु दावा प्रस्तुत किये जाने पर पत्नी को सूचना पत्र भेजे जाने पर उसके उपस्थित होने पर उभयपक्ष के मध्य मध्यस्थता कराई गई तथा उन्हें 17 वर्षों तक साथ निवास करने के दौरान अच्छे अनुभवों के बारे में समझाइश दी गई तथा पृथक निवास करने के दौरान उनके साथ-साथ बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की जानकारी दी गई तथा साथ रहने के दौरान भविष्य में होने वाले फायदों के बारे में समझाइश दी गई, जिस पर पत्नी पति के साथ निवास करने के लिये सहमत हो गई और उभयपक्ष द्वारा भविष्य में एक-दूसरे को अच्छे से रखने का वायदा किया गया। उभयपक्ष द्वारा एक-दूसरे को माला पहनाई जाकर पुनः नवीन जीवन व्यतीत करने हेतु एवं पुनः न्यायालय में उपस्थित होने हेतु कृत्य न किये जाने की समझाइश देकर रवाना किया गया। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम द्वारा उभयपक्ष को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। मध्यस्थता में उभयपक्ष के अधिवक्ता द्वारा भी अहम भूमिका निभाई गई।

https://youtube.com/@mpnationalnews24

(नीरज पवैया)

सचिव/न्यायाधीश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

जिला न्यायालय रतलाम (म.प्र.)

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!