रतलाम: चलते कूलर में पानी भरना पड़ा भारी, प्रधान आरक्षक की करंट लगने से मौत
SP कार्यालय में पदस्थ पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

करंट का कहर: रतलाम के पुलिस जवान ने घर में ही गंवाई जान
रतलाम में शोक की लहर, डीसीआरबी शाखा के प्रधान आरक्षक का आकस्मिक निधन
एक पल की चूक बनी काल! कूलर में पानी भरते समय पुलिसकर्मी की मौत
रतलाम में पुलिसकर्मी की मौत, कूलर में पानी भरते समय लगा करंट।
अन्य खबरों के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@naradhnews2424
रतलाम। शहर के अरिहंत परिसर में रहने वाले पुलिस विभाग के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अब्दुल हुसैन पठान का मंगलवार रात करंट लगने से दुखद निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने घर पर कूलर में पानी भर रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आने से वे अचेत होकर गिर पड़े।
परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अब्दुल हुसैन पठान घर पर चल रहे कूलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मृतक अब्दुल हुसैन पठान पुलिस विभाग में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत थे तथा एसपी कार्यालय की डीसीआरबी शाखा में पदस्थ थे। उनके निधन से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के निवास पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले की जानकारी जुटाई। ताजा अपडेट 👎👎
https://youtube.com/@mpnationalnews24
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


