खाद-बीज और बिजली की मांग को लेकर रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम।

खाद, बीज, बिजली एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव के लिए विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही पोलोग्राउंड (नेहरू स्टेडियम) के समीप बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। मौके पर कुछ देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇 टच करें 👎 👎

https://youtu.be/cs9uCo8jkYE?si=TIlj17R0u2Rf-Rzz

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में एकत्रित हुए। यहां से बैलगाड़ियों, ट्रैक्टरों और पैदल बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता रैली के रूप में निकले। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने पहले से ही कोर्ट चौराहा एवं पोलोग्राउंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया था।

पोलोग्राउंड के बाहर आयोजित सभा को पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत, शहर अध्यक्ष शांतिलाल शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। प्रशासन ने अपर कलेक्टर को मौके पर बुलाकर ज्ञापन लेने की बात कही, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर जोर दिया। सहमति नहीं बनने पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तथा वाटर कैनन का उपयोग कर भीड़ को पीछे धकेला। अन्य खबरों पर हाईलाइट नज़र 👎👎👇

https://youtube.com/@naradhnews2424

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बिना ज्ञापन सौंपे वापस लौट गए।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, हर्षविजय गेहलोत, शांतिलाल शर्मा, महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, मंसूर अली पटौदी, राजेश भरावा, डीपी धाकड़, राजीव रावत, लक्ष्मण सिंह डिंडौर, राजेश पुरोहित, बसंत पंड्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

 

 

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

खाद एवं बीज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।

खाद वितरण में ई-केवाईसी संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए।

किसानों को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

किसानों की अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!