रतलाम में 40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; पूरी रकम बरामद

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का रतलाम पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।👎https://youtube.com/@mpnationalnews24

पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को शहर सराय निवासी मनीष पटवा ने थाना स्टेशन रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न दुकानों से प्राप्त लगभग 40 लाख रुपये की नकदी उनके कार्यालय भेजी गई थी। रकम उनके कर्मचारी फरदीन और उसके पिता फिरोज को सौंपी गई। नकदी गिनने के बाद जैसे ही फरदीन बैग लेकर ऊपर जा रहा था, तभी ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वर्दी पहने एक युवक ने उसे धमकाकर बैग लूट लिया और फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर फरियादी का कर्मचारी फरदीन संदिग्ध पाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची थी।

https://youtu.be/fgVHRO2GLjw?si=txL5UKS98U-8DQWn

जांच में सामने आया कि जैसे ही 40 लाख रुपये उसके पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर “OK” का कोड मैसेज भेजा। इसके बाद दोनों साथी ब्लिंकिट की वर्दी पहनकर स्कूटी से पहुंचे और लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट में काम कर चुका था, इसलिए पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसी वर्दी का इस्तेमाल किया गया। अन्य खबरों 👇

https://youtube.com/@naradhnews2424

पुलिस ने फरदीन की निशानदेही पर उसके घर और असबाब के घर के स्टोर रूम से पूरी 40 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। मामले में फरदीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फैज और असबाब की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!