त्रिमूर्ति नगर में हरियाली का संकल्प: महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वृक्षारोपण, बगीचों को अतिक्रमण मुक्त कर बाउंड्री वॉल बनाने की उठी मांग

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम, 5 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ त्रिमूर्ति नगर स्थित बगीचा क्रमांक-3, श्री वटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन त्रिदेव सद्भावना सामाजिक कल्याण समिति एवं समस्त त्रिमूर्ति नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, वार्ड क्रमांक-9 की पार्षद निशा पवन सोमानी तथा भाजपा जिला सह-कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार रहे। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूरी ख़बर कल टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कॉलोनी अध्यक्ष बृजेश झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए त्रिमूर्ति नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़ी विभिन्न मांगें जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। समिति ने कॉलोनी के दोनों बगीचों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा तीनों बगीचों में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इससे हरित क्षेत्र सुरक्षित रहेंगे और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संतोष पाटीदार ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण का अमूल्य उपहार है।

अन्य खबरों के लिए ताजा अपडेट 👎 👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!