रतलाम। थाना माणकचौक पुलिस ने ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यूको बैंक की लक्कड़पीठा रोड शाखा में आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहकों की एफडी को मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से बिना अनुमति तोड़ा और राशि पहले अपने खाते में तथा बाद में अन्य परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर अवैध लाभ अर्जित किया।

यह मामला तब सामने आया जब 30 जून 2026 को फरियादी दिनेश बंजारा ने थाना माणकचौक में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए आज देर बाद पूरी जानकारी 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल राठौर सहित रवि कुमावत, दिनेश राव, अरुण जैन, जितेन्द्र कुमावत, त्रिलोक झा तथा मुकेश राठौर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कितने खाताधारकों की एफडी इस तरीके से तोड़ी गई तथा कुल कितनी राशि की धोखाधड़ी हुई है।
नारद न्यूज़24 की अपील
रतलाम पुलिस की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए भी बड़ा संदेश है जो थोड़े से लालच में अपने बैंक खाते दूसरों को उपयोग करने के लिए दे देते हैं। यदि किसी व्यक्ति के खाते का उपयोग अवैध धन के लेन-देन में किया जाता है, तो वह भी कानून के दायरे में आ सकता है।
नारद न्यूज़24 सभी नागरिकों से अपील करता है कि—
किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या ओटीपी उपलब्ध न कराएं।
लालच या कमीशन के नाम पर अपने खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति का पैसा आने-जाने न दें।
बैंक संबंधी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।
अपनी एफडी, बैंक खाते और मोबाइल बैंकिंग की नियमित जांच करते रहें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। आपकी जागरूकता ही आपकी मेहनत की कमाई की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


